छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2021

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार वर्ष 2021

सूची

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके ने राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर, 2021 के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान देने के लिये राज्य अलंकरण सम्मानों से सम्मानित किया।

अनेक योजनाये

छत्तीसगढ़ में चलने वाली घटना चक्र के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें

ज्वाइन टेलीग्राम

इस बार 31 विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। उन विभूतियों के नाम इस प्रकार हैं-

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त

  • शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार – जानकी प्रसाद पुलस्त (ज़िला- बिलासपुर)
  • गुरु घासीदास सम्मान – पुरानिक लाल चेलक (ज़िला- दुर्ग) 
  • हाजी हसन अली सम्मान – जनाब रौनक जमाल (ज़िला- दुर्ग)
  • भँवर सिंह पोर्ते सम्मान – जंगो रायतार समाज कल्याण समिति छत्तीसगढ़

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रदत्त

  • पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान – कुंदनलाल गौर (ज़िला- दुर्ग) 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त

  • यति यतनलाल सम्मान – रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर
  • पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान – सुश्री विद्या राजपूत (ज़िला- रायपुर)
  • महाराजा अग्रसेन – सुश्री के.एम. नायडू (ज़िला- बस्तर)

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त

गुंडाधूर सम्मान – कुमारी रोहणी साहू (ज़िला- बिलासपुर) 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदत्त

  • मिनीमाता सम्मान – डॉ. सुश्री कल्पना देशमुख (ज़िला- दुर्ग) 

सहकारिता विभाग द्वारा प्रदत्त

  • ठाकुर प्यारेलाल सम्मान – छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर 

कृषि विभाग द्वारा प्रदत्त

  • डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान – मुकेश चौधरी (ज़िला- रायगढ़) 

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त

  • दानवीर भामाशाह सम्मान – भवानी साव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट गांधीवार्ड (ज़िला- मुंगेली) 

मत्स्य विभाग द्वारा प्रदत्त

  • श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार – अनिल कुमार साहू (ज़िला- दुर्ग) 

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त

  • संस्कृत भाषा सम्मान – डॉ. तोयनिधि वैष्णव (ज़िला- रायपुर) 

श्रम विभाग द्वारा प्रदत्त

  • महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान – प्रसेनजीत साहा, वी. जनार्दनराव, रामलाल और दीपक कुमार पंडित (एनटीपीसी थर्मल पॉवर स्टेशन जमनीपाली कोरबा)

ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदत्त

  • बिसाहूदास महंत पुरस्कार वर्ष 2018-19 – सुनील कुमार और राजाराम देवांगन (ज़िला- जांजगीर-चांपा) 
  • बिसाहूदास महंत पुरस्कार वर्ष 2019-20 – तुकाराम देवांगन और श्रीराम देवांगन (ज़िला- जांजगीर-चांपा) 
  • राजराजेश्वरी करूणामाता हथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार – राजेश कुमार देवांगन एवं टीकाराम देवांगन (ज़िला- बलौदाबाज़ार भाटापारा)

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त

  • धनवंतरि सम्मान – डॉ. के.बी. श्रीनिवास राव (ज़िला- रायपुर) 

जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदत्त

  • चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार – अंबु शर्मा (प्रिंट मीडिया हिन्दी) (ज़िला- दंतेवाड़ा) एवं अंशुमान शर्मा (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी)
  • मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार – टिकेश्वर पटेल (प्रिंट मीडिया अंग्रेज़ी) (ज़िला- रायपुर) 
  • पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान – मृणाल पांडे (टीकमगढ, मध्य प्रदेश) 

विधि एवं विधायी विभाग द्वारा प्रदत्त

  • बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान – ठाकुर भूपेंद्र प्रताप सिंह (ज़िला- बलौदाबाज़ार) एवं कुमारी शमीम रहमान (ज़िला- रायपुर) 

संस्कृति विभाग द्वारा प्रदत्त

  • पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान – नंदकिशोर तिवारी (ज़िला- बिलासपुर)
  • चक्रधर सम्मान – प्रभंजय चतुर्वेदी (ज़िला- दुर्ग) एवं सुनील तिवारी (ज़िला- रायपुर) 
  • दाऊ मंदराजी सम्मान – काशीराम साहू (ज़िला- बिलासपुर) एवं रेखा देवार (ज़िला- मुंगेली) 
  • देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार – हृदय प्रकाश अनंत (ज़िला- जांजगीर-चांपा) और अमोलदास टंडन (ज़िला- दुर्ग) (वर्ष 2021 के लिये)
  • देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – गौकरण दास बघेल (ज़िला- दुर्ग)
  • किशोर साहू सम्मान – मनमोहन सिंह ठाकुर (ज़िला- रायपुर)
  • किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – अपूर्व बड़गैय्या (मुंबई)