छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2023-24

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2023-24

छ.ग. महतारी वंदन योजना क्या है, छ. ग. महतारी वंदन योजना से 12000 रु. कैसे प्राप्त करें, छ.ग. महतारी वंदन योजना फार्म पीडीएफ, छ.ग. महतारी वंदन योजना की पात्रता क्या है, Mahtari Vandan Yojana 2023-24

Mahtari Vandan Yojana:- छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना को शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा लाई गई लाडली बहना योजना की तर्ज पर शुरू की गई है। Mahtari Vandan Yojana के द्वारा से हमारे राज्य छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दी जाएगी, जिससे हमारे राज्य के दाई महतारी मन के अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने और अपने परिवार को समर्थन करने में सहायता मिलेगी।

आप हमारे राज्य छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, और जानना चाहते हैं की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को कैसे आवेदन करना होगा और इसके लिए कौन पात्र होगी इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको इस लेख को विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mahtari Vandan Yojana 2024

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। यह योजना भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का एक हिस्सा है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर साल 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।

सरकार द्वारा महिलाओं को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु द्वितीय अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। यह योजना राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करने में मदद करेगी।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी  

योजना का नामMahtari Vandan Yojana
घोषणा की गई  भाजपा सरकार द्वारा 
लाभार्थीराज्य की विवाहित महिलाएं  
उद्देश्य  विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए हर महीने  
राज्य  छत्तीसगढ़
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  
Mahtari Vandan Yojana

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है ताकि महिलाएं बिना किसी समस्या के अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके। महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस आर्थिक सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य या व्यवसाय के लिए कर सकेगी। जिससे महिलाओं को स्वतंत्र और सुरक्षा मिल सकेगी। 

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • महतारी वंदन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की 21 वर्ष 60 वर्ष तक आयु वाले महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा विवाहित महिलाओं को मासिक रूप से 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यानी प्रतिवर्ष महिलाओं को 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना की राशि सरकार द्वारा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के संचालन हेतु बजट में 1200 करोड़ रुपए  राशि निर्धारित किया गया है।
  • इस आर्थिक सहायता राशि का उपयोग कर महिलाएं घरेलु एवं कार्यशीलता की पूर्ति कर सकेगी।
  • महिलाओं को अपनी आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।
  • सभी विवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • Mahtari Vandan Yojana के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति एवं उनकी सामाजिक स्थिति भी बेहतर होगी। 

Mahtari Vandan Yojana के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाए ही महतारी वंदन योजना के लिए पात्र होगी।
  • इस योजना के लिए 21 से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होगी।

महतारी वंदन योजना 2023-24 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो
  • आवेदक महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 60 वर्ष तक होने चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

.. महतारी वंदन योजना में आवेदन कैसे करें

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का फार्म आपके नजदीकी चॉइस सेण्टर में जल्द उपलब्ध होगी