उप अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा (WRSE22)-2022 के मॉडल उत्तर

उप अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा (WRSE22)-2022 के मॉडल उत्तर

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अवर सचिव, छ.ग. शासन, जल संसाधन विभाग, नया रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर उप अभियंता (सिविल) पदों हेतु भर्ती परीक्षा (WRSE22)- 2022 का आयोजन दिनांक 08 मई 2022 को पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तक किया गया। उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम के वेबसाइट पर दिनांक 23.05.2022 को प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा/आपत्ति 28.05.22 संध्या 5.00 बजे तक दिये गये प्रारूप में व्यापम में स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा या व्यापम द्वारा निर्मित व्यापम की वेबसाइट पर दावा आपति सेक्शन में जाकर दावा आपत्ति पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं।

मॉडल उत्तर देखने के लिए क्लिक करें

पोर्टल पर दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थी को अपना पंजीयन क्रमांक एवं जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार दावा आपति दर्ज करानी होगी। दावा आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल URL के मुख्य पृष्ठ पर दिया गया है। कृपया इसका भलीभाँति अध्ययन कर लें। दावा आपति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पूर्व आपत्ति के पक्ष में दिये जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग हेतु तैयार रखे एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसकी पावती भी डाउनलोड कर लेवें ।

उपअभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा के व्यापम परीक्षा निर्देश के बिन्दु क्रमांक 12 दावा/आपत्ति का निराकरण में जो ई-मेल आई.डी है. उक्त ई-मेल आईडी को निरस्त मानते हुए उपरोकतानुसार दर्ज करें ।

दिनांक एवं समय प्राप्त दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा। दिना प्रमाग का दावा/आपत्ति को पूत अमान्य किया जायेगा दिए एके लिए पृष्ठ का यहुए/आपत्ति प्रस्तुत होने पर भी उसे पूर्ण किया जायेगा में एक से अधिक प्रश्नों पर दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने पर उन पर विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्त दावा/आपति के पश्चात् विषय विशेषज्ञों द्वारा या के सम्बन्ध में विषय विशेष का निर्णय किया जायेगा।