डाटाएंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 पदों हेतु भर्ती परीक्षा (VDAG)- 2021

डाटाएंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 पदों हेतु भर्ती परीक्षा (VDAG)- 2021

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, अटल नगर, रायपुर दिनांक 06.02.2022 (रविवार) को छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर डाटाएंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 पदों हेतु भर्ती परीक्षा (VDAG)- 2021 प्रथम पाली में पूर्वान्ह 9:00 से 12:15 बजे तक आयोजित की गई थी।

उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम के वेबसाइट पर दिनांक 28.02.2022 को प्रदर्शित किया गया था तथा दिनांक 05.03.2022 को सायं 5.00 बजे तक सप्रमाण दावा / आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी।

प्राप्त दावा / आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। पूर्व में जारी की गई लिखित परीक्षा उपरांत कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रथम चरण का परिणाम यांत्रिकी त्रुटि के कारण निरस्त किया गया । दिनांक 31.05.2022 को संशोधित प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया जा रहा है।

परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

सहायक ग्रेड-3 एवं डाटाएंट्री ऑपरेटर के कुल रिक्त पदों के 06 गुना अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए पात्र किया गया है।

अभ्यर्थी घोषित परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट पर अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।

गया है।