नोबल पुरुस्कार की शुरुवात

नोबल पुरुस्कार की शुरुवात वर्ष 1901 में स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में किया गया पुरुस्कार यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। 

अल्फ्रेड नोबेल

वैज्ञानिक नोबेल ने कुल अपने जीवन में कुल 355 आविष्कार किए उसमे से एक वर्ष 1867 डायनामाइट का आविष्कार भी था अल्फ्रेड नोबेल को  विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। मानव जाति के निरंतर विकास के लिए उन्होंने अपने मृत्यु के पूर्व दिसम्बर 1896 एक ट्रस्ट बनाया और स्वीडिश बैंक में अपनी सम्पूर्ण संपत्ति जमा करा दी और एक नियम बनाया बैंक से आने वाले ब्याज को नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाये। 

  • नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1990 हुई थी तथा 1901 में नोबेल पुरूस्कार दिया जाने लगा।
  • पहला नोबल शांति पुरूस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी द्युनेत और फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई।

नोबेल पुरस्कार 2021

नोबेल पुरुस्कार 2021

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया। वर्ष 2021 का भौतिकी का नोबल पुरस्कार स्यूकुरो मनाबे (जापान), क्लोस हेसलमेन (जर्मनी) और जियॉर्जियो पेरिसी (इटली) को दिया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जटिल फिजिकल सिस्टम को बेहतर ढंग से समझने में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है। 
रसायन विज्ञान में ये पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और डेविड डब्ल्यू.सी मैकमिलन (David W.C. MacMillan) को दिया गया है. दोनों को यह पुरस्कार एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में अर्थात अणुओं को बनाने का नया तरीका विकसित करने के लिए, रिसर्च के लिए दिया गया है.

नोबेल पुरस्कार 2020

फिजियोलॉजी / चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सा शोधकर्त्ता और वायरोलॉजिस्ट हार्वे जे ऑल्टर (Harvey J Alter), चार्ल्स एम. राइस (Charles M Rice) और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन (Michael Houghton) को हेपेटाइटिस C वायरस की खोज के लिये यह पुरस्कार दिया गया, जिसकी खोज वर्ष 1982 में लाखों DNA नमूनों की जाँच करके हुई थी। हेपेटाइटिस C वायरस की खोज से जीर्ण हेपेटाइटिस (Chronic Hepatitis) के शेष मामलों के कारणों का पता लगाना संभव हुआ, जिससे रक्त परीक्षण तथा नई दवाओं का निर्माण हुआ।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार वर्ष 2020 के लिये ब्लैक होल की हमारी समझ को आगे बढ़ाने हेतु तीन वैज्ञानिकों [रोजर पेनरोज़ (Roger Penrose), रेनहार्ड गेनज़ेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया गेज़ (Andrea Ghez)] को प्रदान किया गया।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में फ्राँस की इमैनुएल चार्पेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और संयुक्त राज्य अमेरिका की जेनिफर ए डौडना (Jennifer A Doudna) को जीन तकनीकी के सबसे तेज़ उपकरणों में से एक ‘क्रिस्पर-कैस-9 आण्विक कैंची’ (CRISPR-Cas-9 Genetic Scissors) विकसित करने के लिये दिया गया है।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल मिल्ग्राॅम (Paul Milgrom) एवं रॉबर्ट विल्सन (Robert Wilson) को वाणिज्यिक नीलामी (Commercial Auctions) के क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रदान किया गया। 

ज्वाइन टेलीग्राम