छत्तीसगढ़ समसामयिकी | 23-12-2021

छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स (CHHATTISGARH CURRENT AFFAIRS)

छत्तीसगढ़ समसामयिकी पुरे राज्य की घटनाओ का एक सार है जो आपको CGVYAPAM.ORG के समसामयिकी वाले खंड में प्रति सप्ताह एक सार के रूप में मिलेगा

ओमिक्रॉन

  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर दिया है। विभागीय प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश से नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने आज से काम करना शुरू कर दिया है।
  • कोविड-19 वार-रूम के प्रभारी – आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई

गौठान मैप

  • हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर खरीदी, गौठान विवरण चारागाह, स्व सहायता के गतिविधियों की जानकारी के लिए गोठान मैप का लोकार्पण किया
  • गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित – ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया।
  • इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा।
  • चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमं गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का विवरण होगा।
  • जियो-टैगिंग के माध्यम से गौठानों की डिजिटल मैपिंग की जाएगी।
  • प्रत्येक गोठान में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टी एक्टिविटी का डेटाबेस तैयार होगा।

अवनी लेखारा

  • 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ का सम्मान अवनी लेखारा ने किया
  • भारतीय निशानेबाज अवनि लेखारा, जिन्होंने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।
  • लेखारा ने 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में “सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का सम्मान जीता।
  • वह पैरालंपिक खेलों के एकल संस्करण में 2 पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • भारत ने पैरालंपिक खेलों में 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य – कुल 19 पदक जीते

सोनू सूद

  • अभिनेता सोनू सूद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राज्य का सबसे बड़ा हॉस्पिटल खोलेंगे।
  • स्थान राजधानी रायपुर के नरैया तालाब से लगी 4 एकड़ जमीन पर खोली जाएगी।
  • यह एक चैरिटेबल हॉस्पिटल और एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल होगा जिसके संचालक की जिम्मेदारी एक बड़े हॉस्पिटल ग्रुप की होगी।
  • सोनू की संस्था के साथ ग्रुप का टाईअप है।

इसे भी पढ़े : ग्लोबल समसामयिकी -21-12-2021

छत्तीसगढ़ से जुड़े रोजगार समाचार के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े